“माई बहिन मान योजना” को लेकर कांग्रेस ने चलाया विशेष संवाद अभियान, महिलाओं ने बताया बदलाव की नींव - City Channel

Breaking

Monday, May 26, 2025

“माई बहिन मान योजना” को लेकर कांग्रेस ने चलाया विशेष संवाद अभियान, महिलाओं ने बताया बदलाव की नींव

“माई बहिन मान योजना” को लेकर कांग्रेस ने चलाया विशेष संवाद अभियान, महिलाओं ने बताया बदलाव की नींव


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के नवाडीह, हरिहरपुर और धावाटार गांवों में सोमवार को कांग्रेस नेता बिनोद कुमार चौधरी के नेतृत्व में "माई बहिन मान योजना" को लेकर विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति दर्ज की गई।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी की पहली गारंटी के तहत हर महिला को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया गया, जिससे महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता मिलेगी और उनका जीवनस्तर बेहतर होगा।

संवाद के दौरान महिलाओं ने इस योजना पर उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की और इसे ‘बदलाव की नींव’ करार दिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर भी अपनी बातें खुलकर रखीं।

इस मौके पर कांग्रेस नेता बिनोद कुमार चौधरी ने कहा कि पार्टी की प्रतिबद्धता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस समाज के सभी वर्गों तक समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है।

इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जमुई जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह, अतहर सिद्धिक प्रखंड अध्यक्ष सिकंदरा, उदय सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह, राज किशोर पांडे, शदानंद प्रसाद (प्रवक्ता, जमुई कांग्रेस), खालिद बेग, संजय सिंह, साबिर अनामी, सुरेंद्र यादव, नौशाद खान, प्रोफेसर सुरेन्द्र यादव, प्रो. साबिर खान, सरपंच धनंजय कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष मकेसर यादव, राजेश चौधरी, अवधेश यादव और अलीगंज प्रखंड से कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages