गर्मी में राहत का सहारा बना गन्ने का रस, लू से बचने में मिल रही मदद
अलीगंज/जमुई : चिलचिलाती गर्मी और तेज़ लू के बीच लोग राहत पाने के लिए गन्ने के रस का सहारा ले रहे हैं। अलीगंज, चंद्रदीप और मिर्जागंज बाज़ार में जगह-जगह ठेले पर गन्ने का जूस बिकते देखा जा सकता है, जहां लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
जानकारों के अनुसार, गन्ने के रस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी मज़बूत करते हैं।
डॉ. रमेश कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी के साथ-साथ गन्ने का रस पीना बेहद लाभकारी है। खाली पेट गन्ने का रस पीने से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद डाइटरी फाइबर न सिर्फ लिपिड्स को नियंत्रित करता है, बल्कि ग्लूकोज को तोड़कर शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है। यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है।
गर्म हवाओं से बचने और तरावट पाने के लिए स्थानीय लोग अब गन्ने के जूस को अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं।

No comments:
Post a Comment