चित्रांश समाज को संगठित करने हेतु जमुई में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की अहम रणनीति तैयार
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन
जमुई : ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की कार्यकारिणी समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जमुई जिले के एक निजी आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जीकेसी के जिलाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिले भर में एक व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक चित्रांश समुदाय के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए हर प्रखंड में सक्रिय सदस्यों की नियुक्ति कर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा।र
बैठक में आगामी रविवार को चकाई एवं सोनो प्रखंडों में प्रस्तावित बैठकों की तैयारियों पर भी गंभीरता से विचार किया गया। इन बैठकों को सफल बनाने हेतु रणनीतिक योजना तैयार की गई, जिससे स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को नई गति मिल सके।
जमुई प्रखंड में युवाओं की भागीदारी को लेकर विशेष चर्चा हुई। तय किया गया कि युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए पृथक रणनीति बनाई जाएगी और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए शीघ्र ही एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन किया जाएगा।
बैठक में जीकेसी के अन्य प्रमुख पदाधिकारीगण सत्येन्द्र शंकर प्रसाद, प्रभात सिन्हा, अनंत कुमार अंबष्टा, संजीव कुमार सिन्हा, विवेक कुमार लक्की, अभिषेक सिन्हा, विकास सिन्हा एवं मन्तोष सिन्हा ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त, समावेशी और सक्रिय बनाने के संकल्प के साथ किया गया।
No comments:
Post a Comment