सिकंदरा के गांव-गांव में गूंजा बदलाव का स्वर, कांग्रेस का “हर घर झंडा” अभियान और जन-आक्रोश चौपाल को मिला जनसमर्थन - City Channel

Breaking

Thursday, May 22, 2025

सिकंदरा के गांव-गांव में गूंजा बदलाव का स्वर, कांग्रेस का “हर घर झंडा” अभियान और जन-आक्रोश चौपाल को मिला जनसमर्थन

सिकंदरा के गांव-गांव में गूंजा बदलाव का स्वर, कांग्रेस का “हर घर झंडा” अभियान और जन-आक्रोश चौपाल को मिला जनसमर्थन


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

सिकन्दरा/जमुई : सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के बालूआडीह, नीमा, चारण और सवलबीघा गांवों में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “हर घर झंडा” अभियान और जन-आक्रोश चौपाल कार्यक्रम ने ग्रामीण जनजीवन में नई ऊर्जा भर दी। इस अभियान की अगुवाई वरिष्ठ नेता बिनोद कुमार चौधरी ने की। स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी ने यह दर्शाया कि अब आम जनता राजनीतिक बदलाव की दिशा में गंभीर है।

कार्यक्रमों में महिलाएं, किसान, मजदूर, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। चौपालों के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और जनता से सीधे संवाद किया।

बिनोद कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, “यह सरकार महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुप है। गरीब का चूल्हा ठंडा है और अमीरों के पास छूट की भरमार है। राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा इसी अन्याय के खिलाफ देशभर में जनजागरण कर रही है।”

जन चौपाल में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं। बालूआडीह के किसान रामचंद्र यादव ने कहा, “डीजल-मेटर और खाद की कीमतें आसमान छू रही हैं, लेकिन फसल का दाम नहीं मिलता। हम किसानों की आवाज़ कोई नहीं सुनता।” वहीं नीमा की गृहिणी किरण देवी ने कहा, “गैस सिलेंडर 1200 रुपये से ज़्यादा का हो गया है, हम कैसे चलाएं घर?”

चौपालों में कांग्रेस के प्रमुख नेता अतहर सिद्दीकी, खालिद बेग, राजकिशोर पांडे, रिज़वान खान, महादेव यादव, सुरेश यादव, ओंकार यादव, सुरेन्द्र यादव, साबीर खान, नौशाद खान, रंजीत यादव, कलाम खान और टोना वेग आदि ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस सत्ता में आने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार और किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी।

वहीँ कार्यक्रम के दौरान गांवों में कांग्रेस का झंडा लहराया गया और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराया गया।

सवलबीघा में आयोजित समापन चौपाल में विशेष रूप से युवा वर्ग की भागीदारी ने यह संकेत दिया कि आने वाले समय में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में नया मोड़ आ सकता है। युवाओं ने रोजगार और शिक्षा में सुधार की मांग को प्रमुखता से उठाया।

अतः कार्यक्रमों ने साफ कर दिया कि सिकंदरा की जनता अब विकास, न्याय और जवाबदेही चाहती है। “हर घर झंडा” और जन-आक्रोश चौपाल ने कांग्रेस को जनता के बीच एक विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में मज़बूत आधार तैयार किया है।

No comments:

Post a Comment

Pages