भाजपा जमुई ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न - City Channel

Breaking

Thursday, May 29, 2025

भाजपा जमुई ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

भाजपा जमुई ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

🔻बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बनी रणनीति, राजीव अंबष्ट बने संयोजक।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार 

जमुई : भारतीय जनता पार्टी जमुई ग्रामीण मंडल की कार्यसमिति की बैठक लखनपुर गांव में मंडल अध्यक्ष जनार्दन मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम प्रभारी ब्रजेश सिंह राजपूत तथा जिला महामंत्री सह जमुई विधानसभा बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रभारी बृजनन्दन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए बृजनन्दन सिंह ने कहा कि इस कार्यसमिति बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है। इसी कड़ी में राजीव अंबष्ट को जमुई ग्रामीण क्षेत्र के लिए बूथ सशक्तिकरण अभियान का संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ पर गठित कमेटी का भौतिक सत्यापन किया जाएगा, ताकि आगामी चुनाव में इनकी भूमिका सुनिश्चित की जा सके।

बृजनन्दन सिंह ने यह भी बताया कि बूथ सत्यापन के लिए 25 सदस्यीय टोली बनाई गई है, जो अलग-अलग बूथों पर जाकर कार्य की प्रगति की समीक्षा करेगी।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष जनार्दन मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

वहीं बैठक में भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री राजेश मंडल, गिरिश सिंह, नीरज सिंह उर्फ पल्टू सिंह, रामकुमार मंडल, कृति पाल चौरसिया, सुरेंद्र मंडल, डोमन मंडल, नंदलाल मांझी, जीतेंद्र ठाकुर, रुपन मंडल, डब्लू सिंह, श्यामदेव चौधरी, अजय चौधरी समेत कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages