जमुई ने खोया महान समाजसेवी, यदुनंदन प्रसाद सिंह नहीं रहे — शहर शोक में डूबा, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर - City Channel

Breaking

Friday, May 30, 2025

जमुई ने खोया महान समाजसेवी, यदुनंदन प्रसाद सिंह नहीं रहे — शहर शोक में डूबा, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर

जमुई ने खोया महान समाजसेवी, यदुनंदन प्रसाद सिंह नहीं रहे — शहर शोक में डूबा, मीडिया और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर


जमुई : जमुई शहर के शिवमपुरी मोहल्ले के निवासी और प्रख्यात समाजसेवी यदुनंदन प्रसाद सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। लगभग 90 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार हाथीदह के निकट गंगा नदी तट पर किया गया। अपने पीछे वे धर्मपत्नी, दो पुत्र, दो पुत्रियाँ और भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनके निधन से जमुई सहित पूरे सामाजिक और मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। समाज के तमाम वर्गों से जुड़े लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने उन्हें "मानवता का पर्याय" और "देवतुल्य व्यक्तित्व" बताते हुए कहा कि श्री सिंह का जीवन समाज परिवर्तन के लिए प्रेरणा है। उनका जाना निजी क्षति है।

अशोका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अशोक कुमार सिंह ने उन्हें "समाज का युग पुरुष" बताया और कहा कि उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने श्री सिंह को बिरला मानव बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने कर्म और निष्ठा से समाज में विशिष्ट स्थान बनाया।

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य ई. शंभू शरण ने कहा कि समाज का एक मजबूत स्तंभ ढह गया है। श्री सिंह ने पूरी जिंदगी समाज के कल्याण को समर्पित की।

राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने उन्हें "पिता तुल्य महामानव" कहा और श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके अलावा बीजेपी के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण, प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज, शिक्षक भोला कुमार, समाजसेवी अरविंद कुमार (ट्विंकल), कलमबाज के. सी. कुंदन, वरुण कुमार शर्मा, भूपेंद्र सिन्हा सहित कई प्रतिष्ठित नागरिकों ने गहरी संवेदना प्रकट की है।

उल्लेखनीय है कि दिवंगत यदुनंदन प्रसाद सिंह, न्यूज 18 चैनल के जमुई संवाददाता राजीव कुमार के पूज्य पिताश्री थे। उनके निधन से मीडिया क्षेत्र में विशेष शोक व्याप्त है।

यदुनंदन बाबू की सादगी, सेवा और सामाजिक समर्पण हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। जमुई आज एक युग पुरुष को खोकर शोकाकुल है।

No comments:

Post a Comment

Pages