राजकुमार सिंह बने इंडियन इंकलाब पार्टी के बिहार युवा अध्यक्ष, विधानसभा चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट, राजीव रंजन
जमुई : इंडियन इंकलाब पार्टी (IIP) ने जमुई निवासी राजकुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह को बिहार प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई० आई० पी० गुप्ता के निर्देश पर की गई है।
श्री सिंह की सामाजिक सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी नियुक्ति पर श्री सिंह ने कहा कि वे 'सशक्त भारत-सशक्त युवा' के संकल्प को साकार करने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में युवाओं, किसानों और आम जनता के मुद्दों को लेकर मजबूती से मैदान में उतरेगी और IIP को बिहार की राजनीति में एक मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित किया जाएगा।
पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "एक करोड़ सदस्यता अभियान" को लेकर भी उन्होंने इसे बिहार में जन आंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया है।
पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि राजकुमार सिंह के नेतृत्व में संगठन को बिहार में नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
No comments:
Post a Comment