सिकंदरा में जन आक्रोश सम्मेलन, बिनोद कुमार चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा - City Channel

Breaking

Thursday, May 29, 2025

सिकंदरा में जन आक्रोश सम्मेलन, बिनोद कुमार चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सिकंदरा में जन आक्रोश सम्मेलन, बिनोद कुमार चौधरी ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सिटी संवाद : रजनीश कुमार सिंह

सिकन्दरा : जमुई जिले के सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से जन आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य बिनोद कुमार चौधरी ने की। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में आमजन, किसान, महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

अपने संबोधन में बिनोद कुमार चौधरी ने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों ही सरकारें केवल प्रचार में व्यस्त हैं, जबकि जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने इसे 'डबल फेल इंजन' सरकार की नाकामी करार दिया।

चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है, जबकि इन वर्गों की सामाजिक और आर्थिक बेहतरी के लिए कोई ठोस काम नहीं हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे सैन्य अभियानों का उल्लेख करते हुए भाजपा पर सेना के बलिदान को राजनीतिक प्रचार में बदलने का आरोप लगाया।

इस मौके पर जमुई जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह, सिकंदरा के प्रखंड अध्यक्ष अतहर सिद्दीक, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिंदर सिंह, और कांग्रेस प्रवक्ता शदानंद प्रसाद समेत कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम में स्थानीय जनता की बड़ी भागीदारी देखी गई। अंत में बिनोद कुमार चौधरी ने संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए हर गांव तक अपनी आवाज पहुंचाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages