जमुई में भाजपा ने घोषित की 91 सदस्यीय नई जिला कमेटी - City Channel

Breaking

Saturday, May 24, 2025

जमुई में भाजपा ने घोषित की 91 सदस्यीय नई जिला कमेटी

जमुई में भाजपा ने घोषित की 91 सदस्यीय नई जिला कमेटी

               दुर्गा प्रसाद केशरी, भाजपा जिलाध्यक्ष

🔻तीस मातृ शक्ति को दी गई जगह, संगठन को धारदार बनाने की तैयारी।

जमुई : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच भाजपा ने जमुई जिले में अपनी नई जिला कमेटी का गठन कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने 91 सदस्यीय जिला कार्यसमिति की घोषणा की, जिसे प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया ने अनुमोदन प्रदान किया।

इस बार भाजपा ने महिला सशक्तिकरण पर खास ज़ोर देते हुए तीस महिलाओं (मातृ शक्ति) को नई टीम में शामिल किया है। इससे संगठन में महिलाओं की भागीदारी और प्रभाव को मजबूत करने की रणनीति स्पष्ट होती है।

प्रमुख नियुक्तियों में जैसे महामंत्री पद के लिए बृजनंदन सिंह, नंद किशोर सिंह, सोनेलाल पासवान को नामित किया गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए संतु प्रसाद यादव, विनय कुमार पांडे, गोपाल कृष्ण, रंजीत सिंह, कार्तिक वर्मा, विभा सिंह, साधना सिंह, अनिल दीक्षित को नामित किया गया है। जिला मंत्री पद के लिए शालिग्राम पांडे, शंभूराम चंद्रवंशी, शंभू प्रसाद केशरी, पूजा विश्वकर्मा, संगीता मिश्रा, अर्चना सहाय, ब्रजेश सिंह राजपूत औऱ अर्चना बरनवाल को नामित किया गया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय पासवान को और कार्यालय मंत्री पद के लिए राजेश मंडल को नामित किया गया है, वहीं स्थाई सदस्य के पद लिए जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, नवल किशोर सिंह, प्रकाश कुमार भगत, भास्कर सिंह एवं कन्हैया कुमार सिंह को जिला कार्यसमिति का स्थाई सदस्य नामित किया गया है।

बताते चलें कि भाजपा की इस नवगठित टीम में हर विधानसभा क्षेत्र को यथोचित प्रतिनिधित्व देने का दावा किया गया है। वहीं युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे पार्टी की आगामी रणनीतियों में युवा नेतृत्व की भूमिका को बल मिलेगा।

यह बता दें कि नई टीम के गठन से यह स्पष्ट है कि भाजपा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश, जुनून और जज्बा भरने की दिशा में पूरी तरह सक्रिय हो गई है। यह टीम आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीतिक धार को और तेज करने में सक्षम मानी जा रही है।

वहीं दल हितैषियों का मानना है कि जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी की यह टीम भाजपा को संगठनात्मक मजबूती प्रदान कर चुनावी लक्ष्यों को सरलता से प्राप्त करने में मददगार साबित होगी।

No comments:

Post a Comment

Pages