803 गांवों तक पहुंचा महिला संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी से महिलाएं हुईं सशक्त - City Channel

Breaking

Saturday, May 24, 2025

803 गांवों तक पहुंचा महिला संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी से महिलाएं हुईं सशक्त

803 गांवों तक पहुंचा महिला संवाद, सरकारी योजनाओं की जानकारी से महिलाएं हुईं सशक्त


सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार 

जमुई : जमुई जिले में महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपनी बात खुलकर रखने और सरकारी योजनाओं की जानकारी पाने का एक प्रभावी मंच मिल रहा है। 18 अप्रैल 2025 से लगातार चल रहे इस कार्यक्रम के तहत अब तक 803 गांवों में महिला संवाद आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें 17,000 से अधिक महिलाओं की आकांक्षाएं मोबाइल एप पर दर्ज की जा चुकी हैं।

जिले के आठों प्रखंडों—जमुई सदर, लक्ष्मीपुर, सिकंदरा, ई. अलीगंज, सोनो, झाझा, खैरा में यह संवाद कार्यक्रम दो से चार पालियों में आयोजित हो रहा है। प्रतिदिन 22 जीविका महिला ग्राम संगठनों के माध्यम से कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग ले रही हैं।

24 मई को गजही, नवाडीह, आरहा, दीननगर, दौलतपुर, इन्दपे, बैजला, चाईं, छापा, रजला कलां, भीमाइन, बिसनपुर, हरनी, झुंडो, मरैया, मटिया, भुल्लो, मथुरापुर, बलथर, चुरहैत, केशोफरक्का और सोनो पंचायतों में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।

खैरा प्रखंड के भीमाइन पंचायत में अटल ग्राम संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सीडीपीओ की सहभागिता रही, जिन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया।

महिलाओं को योजनाओं से जोड़ने के लिए जिले भर में 11 जागरूकता रथ चलाए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से महिला सशक्तिकरण, जीविका की सफलता गाथा और बिहार की विकास यात्रा से संबंधित वीडियो दिखाए जा रहे हैं।

हर पंचायत में 200–300 महिलाएं सहभागिता कर रही हैं। संवाद स्थलों पर सेल्फी पॉइंट, स्टैंडी, योजनाओं से संबंधित पर्चे एवं मुख्यमंत्री का संदेश पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं।

महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को जागरूक कर सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में चलाया जा रहा है, जो महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और व्यक्तिगत विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages