जमुई में ‘साइकिल यात्रा एक विचार’ की 489वीं यात्रा संपन्न, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - City Channel

Breaking

Sunday, May 18, 2025

जमुई में ‘साइकिल यात्रा एक विचार’ की 489वीं यात्रा संपन्न, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमुई में ‘साइकिल यात्रा एक विचार’ की 489वीं यात्रा संपन्न, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार

जमुई : रविवार को ‘साइकिल यात्रा एक विचार’ की लगातार 489वीं यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत जमुई प्रखंड परिसर से हुई और यह खैरमा स्थित जमुई कॉलेज ऑफ फार्मेसी तक संपन्न हुई। इस यात्रा में संगठन के 7 सक्रिय सदस्यों ने भाग लिया।

यात्रा का नेतृत्व सक्रिय सदस्य आकाश कुमार ठाकुर ने किया, जबकि पौधारोपण कार्यक्रम का संचालन सिंटू कुमार के देखरेख में हुआ। कॉलेज की निजी भूमि पर अमरूद, अनार, महगुणी, औरा, शरीफा सहित कई उपयोगी पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

सक्रिय सदस्य शेषनाथ रॉय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ये न केवल हमें भोजन और प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं। वृक्ष हैं तो जीवन है।"

वहीं सदस्य अजीत कुमार ने कहा, "वृक्ष हमारे सच्चे दोस्त हैं। ये हमें फल, सब्जी और अनाज जैसी जरूरी चीजें देते हैं। इनके बिना मानव जीवन अधूरा है। हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।"

इस अवसर पर अजीत कुमार, हरेंराम कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, रामविलास सांडिल, आकाश कुमार ठाकुर, शेषनाथ रॉय, सिंटू कुमार, संजय कुमार सहित कई सदस्य एवं रोशन जी और अमित कुमार जैसे कर्मी भी मौजूद रहे।

यह यात्रा न सिर्फ पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास थी, बल्कि समाज को प्रकृति के साथ जुड़ने की प्रेरणा भी देती है।

No comments:

Post a Comment

Pages