मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने पर दिया जोर - City Channel

Breaking

Thursday, November 12, 2026

मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने पर दिया जोर

मंत्री श्रेयसी सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने पर दिया जोर


🔸जमुई विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा, प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील

जमुई। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने बुधवार को छठ महापर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जमुई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने संबंधित लोगों से तैयारियों के बारे में पूछताछ की और छठ पूजा से पहले सभी जरूरी कार्य पूरे करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने, घाटों की सफाई और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

श्रेयसी सिंह ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी वे छठ घाटों की व्यवस्था देखने निकली हैं। जिला प्रशासन अपने स्तर से तैयारियों में जुटा है, लेकिन कुछ व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेहतर इंतजाम केवल शहरी क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों के छठ घाटों पर भी होने चाहिए।

मंत्री ने कहा कि उनकी कोशिश है कि जमुई विधानसभा क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें। इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोगों के सहयोग और श्रमदान से भी काम कराया जाएगा।

इस मौके पर उन्होंने जमुई सहित पूरे बिहार के लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मइया से बिहार की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना करते हुए लोगों से आपसी सहयोग और उत्साह के साथ पर्व मनाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Pages