कुंडघाट डैम का जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, संरचना की स्थिरता में नहीं मिली कोई समस्या - City Channel

Breaking

Monday, November 2, 2026

कुंडघाट डैम का जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, संरचना की स्थिरता में नहीं मिली कोई समस्या

 कुंडघाट डैम का जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, संरचना की स्थिरता में नहीं मिली कोई समस्या

 🔸कंस्ट्रक्शन जॉइंट के पास अधिकतम 3 इंच का सेटलमेंट पाया गया, तकनीकी मानकों के दायरे में बताया गया निरीक्षण।

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू की रिपोर्ट।

जमुई: कुंडघाट डैम का जल संसाधन विभाग के वरीय अभियंताओं एवं बांध सुरक्षा संगठन के अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डैम के निर्माण कार्य और संरचना की स्थिरता से जुड़े विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच की गई।

इस दौरान जल संसाधन विभाग के केंद्रीय रुपांकन कार्यालय के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालक अभियंता, राज्य बांध सुरक्षा संगठन के डायरेक्टर एवं कार्यपालक अभियंता, मॉनिटरिंग कार्यपालक अभियंता तथा सिंचाई अंचल जमुई के अधीक्षण अभियंता मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में डैम के कंस्ट्रक्शन जॉइंट के पास हल्का सेटलमेंट पाया गया, जिसकी अधिकतम माप लगभग 3 इंच दर्ज की गई। अधिकारियों के अनुसार, डैम टॉप सड़क पर लंबाई की दिशा में चार कंस्ट्रक्शन जॉइंट बनाए गए हैं। डिफरेंशियल सेटलमेंट के कारण इन जॉइंट्स के बीच ओपनिंग दिखाई दे रही है।

तकनीकी जांच के दौरान पाया गया कि जॉइंट्स की यह ओपनिंग आईएस कोड में निर्धारित अधिकतम 1 प्रतिशत की सीमा के काफी अंदर है। निरीक्षण में डैम की संरचना की स्थिरता को लेकर कोई समस्या नहीं पाई गई।

अधिकारियों के निरीक्षण के बाद डैम की संरचनात्मक स्थिति से जुड़े तकनीकी पहलुओं का आकलन किया गया।

 

No comments:

Post a Comment

Pages