सुशील महतो उर्फ मूसो महतो बने कुशवाहा कल्याण समिति, सिकंदरा के नए अध्यक्ष - City Channel

Breaking

Sunday, November 1, 2026

सुशील महतो उर्फ मूसो महतो बने कुशवाहा कल्याण समिति, सिकंदरा के नए अध्यक्ष

सुशील महतो उर्फ मूसो महतो बने कुशवाहा कल्याण समिति, सिकंदरा के नए अध्यक्ष

🔸चार प्रखंडों के कुशवाहा समाज की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज की एकता और विकास को मजबूत बनाने पर दिया गया जोर।

सिकंदरा (जमुई)। कुशवाहा कल्याण समिति, सिकंदरा के नए अध्यक्ष के रूप में सुशील महतो उर्फ मूसो महतो को सर्वसम्मति से चुना गया है। रविवार को सिकंदरा स्थित कुशवाहा भवन में आयोजित आमसभा में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सिकंदरा, अलीगंज, हलसी एवं रामगढ़ प्रखंड के कुशवाहा समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

बैठक की अध्यक्षता डॉ. प्रभात कुमार ने की। इस दौरान सिकंदरा-जमुई रोड स्थित कुशवाहा भवन में संचालित कुशवाहा कल्याण समिति के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से सुशील महतो उर्फ मूसो महतो के नाम पर सहमति जताई।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष को उपस्थित समाज के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समिति समाज की एकजुटता, शिक्षा, सामाजिक विकास और आपसी सहयोग को नई मजबूती प्रदान करेगी।

बैठक में पूर्व महासचिव राजेंद्र महतो, पूर्व उपाध्यक्ष दानी महतो, मकेश्वर महतो (सरपंच, बिछवे), विष्णुदेव महतो (सरपंच, गहलौर), भोला महतो (शिक्षक), ज्योतिष कुमार (प्रवक्ता, जन सुराज), बिपिन बिहारी महतो, सुभाष महतो (जदयू अध्यक्ष, सिकंदरा), राजो महतो, चंद्रभूषण महतो, दासो महतो, दुलारचंद महतो, भागीरथ महतो, शोभा महतो, भिखारी महतो, सुरेंद्र प्रसाद (पूर्व सरपंच), भरत महतो और शशि महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

No comments:

Post a Comment

Pages