आर. के. सिन्हा के निधन से झाझा का प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम स्थगित, अब 4 नवंबर को होगा आयोजन
🔸भाजपा नेता भैयालाल माथुरी ने दी जानकारी, पूर्व निर्धारित स्थान और समय पर ही आयोजित होगा कार्यक्रम।
झाझा (जमुई)। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं एसआईएस ग्रुप के चेयरमैन स्वर्गीय रवींद्र किशोर सिन्हा के निधन के कारण झाझा में आयोजित होने वाला प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा नेता भैयालाल माथुरी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय रवींद्र किशोर सिन्हा के निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं औद्योगिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके प्रति सम्मान प्रकट करने और श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि अब प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम आगामी 4 नवंबर 2026 (बुधवार) को पूर्व निर्धारित स्थान एवं समय पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के स्थान, समय एवं अन्य व्यवस्थाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
भैयालाल माथुरी ने संबंधित लोगों से संशोधित तिथि के अनुसार कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment