Jamui Sports News: जमुई में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल तेज, जमुई-लक्ष्मीपुर में हुई बैठक - City Channel

Breaking

Thursday, September 10, 2026

Jamui Sports News: जमुई में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल तेज, जमुई-लक्ष्मीपुर में हुई बैठक

Jamui Sports News: जमुई में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की पहल तेज, जमुई-लक्ष्मीपुर में हुई बैठक

▪️पंचायत खेल क्लबों के संचालन और खेल मैदानों के बेहतर उपयोग पर जोर, जिला खेल पदाधिकारी ने खेल योजनाओं की दी जानकारी।

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू की रिपोर्ट 

जमुई। जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल क्लबों के सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रशासन की पहल तेज हो गई है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रखंडवार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 10 सितंबर को जमुई और लक्ष्मीपुर प्रखंड में खेल गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने उपस्थित होकर बिहार सरकार के खेल विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी एवं प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने खेल योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक खिलाड़ियों तक पहुंचाने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

बैठक में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शारीरिक शिक्षक तथा पंचायत खेल क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हुए। जिला खेल पदाधिकारी ने सभी से संवाद करते हुए आगामी जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता एवं ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नवनिर्मित खेल मैदानों के बेहतर उपयोग पर जोर

बैठक में पंचायतों में नवनिर्मित खेल मैदानों के समुचित और प्रभावी उपयोग को लेकर भी रणनीति साझा की गई। प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को नियमित अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों और स्थानीय स्तर पर छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाया जा सके।

जिला प्रशासन का मुख्य लक्ष्य जमुई के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाना है। इसके लिए खिलाड़ियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ निरंतर और कठोर अभ्यास के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

प्रशासन की ओर से विद्यालयों और पंचायत खेल क्लबों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर खेल गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages