नशामुक्ति के संकल्प से गूंजा जमुई, युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ - City Channel

Breaking

Sunday, September 20, 2026

नशामुक्ति के संकल्प से गूंजा जमुई, युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

नशामुक्ति के संकल्प से गूंजा जमुई, युवाओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ

🔻सैनिक पब्लिक स्कूल में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान, युवा संवाद और हस्ताक्षर दीवार का हुआ आयोजन।

जमुई: मेरा युवा भारत (MY Bharat), जमुई के बैनर तले रविवार को महिसौढ़ी स्थित आवासीय सैनिक पब्लिक स्कूल परिसर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत : संकल्प’ अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई टीम ने सहयोग किया। इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

जिला युवा अधिकारी प्रत्युष सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के 100 सप्ताह के नशामुक्त युवा अभियान के तहत आयोजित राष्ट्रीय संकल्प समारोह का हिस्सा है। उन्होंने नशामुक्ति के महत्व और युवाओं की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को प्रभावित नहीं करता, बल्कि सामाजिक प्रगति में भी बाधा बनता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशामुक्त रहने और परिवार व समुदाय में जागरूकता फैलाने की अपील की।

कार्यक्रम में युवा संवाद आयोजित हुआ, जिसमें नशे के दुष्प्रभाव, रोकथाम और पुनर्वास जैसे विषयों पर चर्चा की गई। नशामुक्ति विषय पर वाचन प्रस्तुत करने के लिए सृष्टि कुमारी और आलोक कुमार को सम्मानित किया गया।

इस दौरान उपस्थित युवाओं ने नशामुक्ति भारत प्रतिज्ञा ली और अपने आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हस्ताक्षर दीवार भी बनाई गई, जिस पर युवाओं ने नशामुक्ति के समर्थन में हस्ताक्षर किए।

मंच संचालन अभिषेक कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं सहित MY Bharat के स्वयंसेवक, साइकिल यात्रा एक विचार के सदस्य, विद्यालय प्रबंधन और विभिन्न सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages