जमुई के सभी प्रखंडों में जॉब कैंप, 150 पदों पर होगी भर्ती - City Channel

Breaking

Sunday, September 20, 2026

जमुई के सभी प्रखंडों में जॉब कैंप, 150 पदों पर होगी भर्ती

जमुई के सभी प्रखंडों में जॉब कैंप, 150 पदों पर होगी भर्ती

🔻21 सितंबर से 5 अक्टूबर तक लगेंगे रोजगार शिविर, सिक्योरिटी गार्ड समेत सुपरवाइजर और कैश कस्टोडियन के पद शामिल।

जमुई: जिले के युवाओं के लिए रोजगार का अवसर लेकर जिला नियोजन कार्यालय की ओर से सभी प्रखंडों में जॉब कैंप आयोजित किए जाएंगे। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला नियोजन कार्यालय, जमुई के तत्वावधान में आयोजित इन शिविरों के माध्यम से 150 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

भर्ती SIS Training Center Chakai, Jamui के माध्यम से होगी। इसमें सिक्योरिटी गार्ड के 100, सुपरवाइजर के 20 और कैश कस्टोडियन के 30 पद शामिल हैं।

पद और योग्यता: सिक्योरिटी गार्ड के लिए 10वीं या उससे अधिक योग्यता, 19 से 40 वर्ष आयु और ₹14,000 से ₹32,000 तक मासिक वेतन निर्धारित है। सुपरवाइजर के लिए 12वीं या उससे अधिक योग्यता, 19 से 40 वर्ष आयु और ₹17,000 से ₹24,000 वेतन है। वहीं कैश कस्टोडियन के लिए 12वीं या उससे अधिक योग्यता, 19 से 40 वर्ष आयु और ₹13,000 से ₹19,000 मासिक वेतन निर्धारित है। कार्यक्षेत्र बिहार समेत अखिल भारतीय स्तर पर रहेगा।

प्रखंडवार जॉब कैंप की तिथि

  • सिकंदरा: 21 सितंबर
  • खैरा: 22 सितंबर
  • ई. अलीगंज: 23 सितंबर
  • सोनो: 26 सितंबर
  • लक्ष्मीपुर: 28 सितंबर
  • गिद्धौर: 29 सितंबर
  • झाझा: 30 सितंबर
  • बरहट: 1 अक्टूबर
  • चकाई: 3 अक्टूबर
  • जमुई: 5 अक्टूबर 2026

शिविर में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का NCS Portal पर पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे किसी भी कार्य दिवस में जिला नियोजन कार्यालय, जमुई पहुंचकर NCS Portal पर अपना निबंधन करा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages