बीडीओ पर दुर्व्यवहार का आरोप, भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च; फूंका पुतला - City Channel

Breaking

Saturday, September 5, 2026

बीडीओ पर दुर्व्यवहार का आरोप, भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च; फूंका पुतला

बीडीओ पर दुर्व्यवहार का आरोप, भाकपा माले ने निकाला विरोध मार्च; फूंका पुतला


झाझा। प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को झाझा में विरोध मार्च निकाला और बीडीओ का पुतला फूंका। प्रदर्शन अंबेडकर प्रतिमा स्थल से शुरू होकर सोहजाना चौक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की।

भाकपा माले के प्रखंड सचिव कंचन रजक ने आरोप लगाया कि 3 सितंबर को वह सीओ से मिलने अंचल कार्यालय गए थे। इसी दौरान बीडीओ ने उनके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसी घटना के विरोध में प्रदर्शन किया।

निष्पक्ष जांच की मांग

जिला कमेटी सदस्य रमेश यादव ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दे उठाने वाले राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ अपमानजनक व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। समाजसेवी गौरव सिंह राठौर ने भी घटना की निंदा की।

बीडीओ ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

वहीं, बीडीओ सुनील कुमार चांद ने भाकपा माले की ओर से लगाए गए आरोपों को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि 3 सितंबर को उनके कार्यालय में कर्मचारियों के साथ कार्य योजना को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान कंचन रजक कार्यालय में पहुंचे।

बीडीओ के अनुसार, सरकारी कार्य से संबंधित चर्चा चलने के कारण उन्होंने कंचन रजक को कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार या अपमानजनक व्यवहार नहीं किया गया।

बीडीओ ने कहा कि सरकारी कार्य के दौरान गैरजरूरी हस्तक्षेप होने पर किसी व्यक्ति को बाहर जाने के लिए कहना सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप वास्तविक घटना से अलग हैं और मामले को अनावश्यक रूप से बढ़ाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages