जमुई पुलिस की कमान अब युवा आईपीएस दीप्ति मोनाली के हाथ, अपराध नियंत्रण बड़ी चुनौती - City Channel

Breaking

Friday, September 4, 2026

जमुई पुलिस की कमान अब युवा आईपीएस दीप्ति मोनाली के हाथ, अपराध नियंत्रण बड़ी चुनौती

जमुई पुलिस की कमान अब युवा आईपीएस दीप्ति मोनाली के हाथ, अपराध नियंत्रण बड़ी चुनौती

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन 

जमुई। जमुई जिले के पुलिस प्रशासन में फेरबदल के बाद युवा आईपीएस अधिकारी दीप्ति मोनाली को नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है। उनके जिम्मेदारी संभालने के बाद जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और मजबूत किए जाने की उम्मीद है।

इससे पहले जमुई एसडीपीओ के पद पर सतीश सुमन तैनात थे। करीब एक सप्ताह पहले उनका तबादला कर दिया गया। उन्हें समस्तीपुर एसडीपीओ-1 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके बाद दीप्ति मोनाली को जमुई एसडीपीओ की जिम्मेदारी दी गई है।

लंबित मामलों का निपटारा प्राथमिकता

नई एसडीपीओ के सामने जिले में अपराध पर अंकुश लगाने के साथ लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन की चुनौती होगी। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान भी उनकी कार्यशैली की प्रमुख कसौटी होगी।

वर्तमान समय में साइबर अपराध समेत अपराध के बदलते तरीकों के बीच पुलिसिंग को प्रभावी बनाना भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संवेदनशील मामलों में तेजी से कार्रवाई को लेकर भी लोगों को नई एसडीपीओ से उम्मीदें हैं।

सतीश सुमन के तबादले के बाद दीप्ति मोनाली अब जमुई में एसडीपीओ की जिम्मेदारी संभालेंगी। जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर उनकी रणनीति, लंबित मामलों के निपटारे और पुलिसिंग के तरीके पर आने वाले दिनों में लोगों की नजर रहेगी। उनकी प्राथमिकताओं और कार्यशैली से जिले की कानून-व्यवस्था की दिशा भी स्पष्ट होगी।

No comments:

Post a Comment

Pages