विधिक शिविर में महिलाओं को मिला अधिकारों की जानकारी - City Channel

Breaking

Sunday, September 13, 2026

विधिक शिविर में महिलाओं को मिला अधिकारों की जानकारी

विधिक शिविर में महिलाओं को मिला अधिकारों की जानकारी

मंझवे पंचायत में जिला विधिक सेवा प्राधिकार का जागरूकता कार्यक्रम, लोक अदालत और मध्यस्थता के लाभ बताए

जमुई। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमुई की ओर से मंझवे पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में पैनल अधिवक्ता यशवर्धन ने NALSA की ‘आश्रय गृहों में रहने वाली विधवाओं को न्याय तक पहुँच सुनिश्चित करना’ योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और आश्रय गृहों में रहने वाली विधवाओं को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा उनके संपत्ति और उत्तराधिकार संबंधी अधिकारों की रक्षा में भी सहायता की जाती है।

उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को बताया कि कानूनी परेशानी की स्थिति में आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित होने की जरूरत नहीं है। पात्र लोगों को निःशुल्क विधिक सलाह और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता-सुलह केंद्र और स्थायी लोक अदालत की भूमिका पर भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि इन माध्यमों से कई मामलों का समाधान लंबी न्यायिक प्रक्रिया के बजाय आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से किया जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन पारा विधिक सेवक स्मिता कुमारी ने किया। मौके पर मुखिया मंजू देवी, सरपंच सुनीता देवी, ग्राम कचहरी सचिव अनुराधा कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Pages