साइकिल यात्रियों ने चुआ गांव में लगाए 30 पौधे, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश - City Channel

Breaking

Sunday, September 13, 2026

साइकिल यात्रियों ने चुआ गांव में लगाए 30 पौधे, बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

558वीं साइकिल यात्रा चुआ गांव पहुंची, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

‘साइकिल यात्रा एक विचार’ की 558वीं यात्रा, हर छात्र से हर साल एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने की अपील

जमुई। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘साइकिल यात्रा एक विचार’ अभियान के तहत रविवार को 558वीं यात्रा निकाली गई। छह सदस्यों की टीम ने सदर प्रखंड से साइकिल यात्रा शुरू कर चुआ गांव पहुंचकर पौधारोपण किया। इस दौरान करीब 30 पौधे लगाए गए और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

यात्रा के दौरान अभियान से जुड़े शेषनाथ राय ने कहा कि जिस तरह अभिभावक बच्चों की बेहतर शिक्षा और अच्छे परिणाम के लिए पूरे साल मेहनत करते हैं, उसी तरह हर छात्र को प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि यह सिलसिला लगातार चलता रहे तो पर्यावरण संरक्षण जीवनभर चलने वाली प्रक्रिया बन सकती है।

हरेराम कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों को प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण प्रदूषण, मृदा अपरदन, पर्यावरणीय क्षरण और संकटग्रस्त पौधों व विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं के संरक्षण की जानकारी देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण शिक्षा भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण निवेश साबित हो सकती है।

साइकिल यात्रियों ने ग्रामीणों से पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम में हरेराम कुमार सिंह, शेषनाथ राय, अजीत, नंदलाल, संजय कुमार और प्रवीण कुमार शामिल रहे।

मौके पर राहुल कुमार, गोलू कुमार, फुलेशर, दिलखुश, प्रिंस कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages