558वीं साइकिल यात्रा चुआ गांव पहुंची, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश - City Channel

Breaking

Sunday, September 13, 2026

558वीं साइकिल यात्रा चुआ गांव पहुंची, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

 558वीं साइकिल यात्रा चुआ गांव पहुंची, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश


‘एक छात्र-एक पौधा’ अभियान पर जोर, ग्रामीणों के बीच लगाए गए 30 पौधे

जमुई। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘साइकिल यात्रा एक विचार’ अभियान की 558वीं यात्रा रविवार को चुआ गांव पहुंची। सदर प्रखंड से छह सदस्यों ने साइकिल यात्रा शुरू की और गांव पहुंचकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 30 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में अभियान के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है। बच्चों को छोटी उम्र से ही प्रकृति और पर्यावरण के महत्व की जानकारी देना जरूरी है।

शेषनाथ राय ने कहा कि जिस प्रकार विद्यार्थी हर कक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए एक वर्ष मेहनत करता है, उसी तरह हर छात्र को हर साल एक पौधा लगाने और उसे सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए। इससे पौधारोपण और संरक्षण की निरंतर परंपरा विकसित की जा सकती है।

हरेराम कुमार सिंह ने पर्यावरण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को प्रदूषण, मृदा अपरदन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा संकटग्रस्त वनस्पतियों और जीवों के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी पर्यावरण के प्रति अधिक जिम्मेदार बन सकेगी।

यात्रा में हरेराम कुमार सिंह, शेषनाथ राय, अजीत, नंदलाल, संजय कुमार और प्रवीण कुमार शामिल थे। ग्रामीणों की ओर से राहुल कुमार, गोलू कुमार, फुलेशर, दिलखुश, प्रिंस कुमार समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages