अभियान बसेरा-2 के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं, अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन - City Channel

Breaking

Sunday, September 20, 2026

अभियान बसेरा-2 के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं, अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन

अभियान बसेरा-2 के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं, अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन

🔻राजस्व कार्यालय ने लाभुकों को भ्रामक सूचना से सावधान किया, आवेदन की पावती लेने की अपील।

जमुई: अभियान बसेरा-2 के तहत पात्र वास भूमिहीन परिवारों को वासभूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को लेकर जमुई राजस्व कार्यालय ने आम लोगों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के प्रावधान के तहत पात्र आवेदकों को वासभूमि के लिए अपना आवेदन संबंधित अंचल कार्यालय में ही जमा करना है।

राजस्व कार्यालय के अनुसार आवेदन के साथ निर्धारित आवश्यक दस्तावेज भी संबंधित अंचल कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद आवेदक को पावती पत्र प्राप्त करना चाहिए, ताकि आवेदन जमा होने का प्रमाण उनके पास रहे।

कार्यालय को ऐसी सूचना मिल रही है कि कुछ लोगों द्वारा लाभुकों के बीच भ्रामक जानकारी फैलाकर उन्हें आवेदन के नाम पर पटना ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। राजस्व कार्यालय ने ऐसी सूचना को गलत बताया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

पात्र आवेदकों को वासभूमि के लिए पटना जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें अपना आवेदन और आवश्यक दस्तावेज अपने संबंधित अंचल कार्यालय में ही जमा करना है।

राजस्व कार्यालय ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना या अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में न आएं। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए अपने संबंधित अंचल कार्यालय से संपर्क करें और आवेदन जमा करते समय उसकी पावती अवश्य प्राप्त करें।

No comments:

Post a Comment

Pages