जमुई जिला परिषद को मिला नया DDC-cum-CEO, IAS शिप्रा विजयकुमार चौधरी की हुई तैनाती
जमुई। बिहार में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत जमुई जिला परिषद को नया उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (DDC-cum-CEO) मिला है।
IAS शिक्षा विजयकुमार चौधरी (2023 बैच) को आरा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) पद से स्थानांतरित कर उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद जमुई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उनकी नई तैनाती के बाद जिला परिषद से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक समन्वय को गति मिलने की उम्मीद है।
बिहार सरकार की ओर से 22 अगस्त को जारी प्रशासनिक तबादला आदेश में कुल 23 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसमें 2022 और 2023 बैच के अधिकारियों के साथ 2024 बैच के प्रशिक्षु IAS अधिकारी भी शामिल हैं।
जमुई में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद शिक्षा विजयकुमार चौधरी के सामने जिले में जिला परिषद के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
जमुई और बिहार की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।

No comments:
Post a Comment