प्रो. प्रदीप कुमार की आठवीं पुण्यतिथि 28 अगस्त को, चकाई में होगा श्रद्धांजलि समारोह - City Channel

Breaking

Sunday, August 23, 2026

प्रो. प्रदीप कुमार की आठवीं पुण्यतिथि 28 अगस्त को, चकाई में होगा श्रद्धांजलि समारोह

प्रो. प्रदीप कुमार की आठवीं पुण्यतिथि 28 अगस्त को, चकाई में होगा श्रद्धांजलि समारोह

▪️समाधि स्थल पर सुंदरकांड पाठ से होगी कार्यक्रम की शुरुआत, लोकगायक राकेश रसिया देंगे भजनों की प्रस्तुति।

चकाई। पीपीवाई कॉलेज चकाई के पूर्व प्राचार्य, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं समाजसेवी प्रो. प्रदीप कुमार की आठवीं पुण्यतिथि 28 अगस्त को मनाई जाएगी। इस अवसर पर चकाई स्थित उनके समाधि स्थल परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सुंदरकांड पाठ से होगी। इसके बाद प्रसिद्ध लोकगायक राकेश रसिया भजनों की प्रस्तुति देंगे। मुख्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन दिन के 11 बजे किया जाएगा।

भाजपा नेता शालिग्राम पांडेय ने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह में बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह, चकाई विधायक सावित्री देवी, झारखंड के पूर्व मंत्री राज पलिवार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद और समाजसेवी सुनील खवाड़े सहित कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को समाधि स्थल परिसर में तैयारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शालिग्राम पांडेय ने की। इसमें कार्यक्रम को लेकर मंच, पंडाल, साफ-सफाई और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था सहित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में अंगराज राय, प्रसादी पासवान, प्रो. महेंद्र राय, अमित दुबे, पवन वर्णवाल, धर्मवीर आनंद, प्रदीप राय, नरसिंह पासवान, सुमन केशरी, बामशंकर अंबष्ट और परमवीर आनंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि पुण्यतिथि समारोह के माध्यम से प्रो. प्रदीप कुमार के शिक्षा, समाजसेवा और सामाजिक सरोकारों में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Pages