पंडित जयप्रकाश शर्मा ‘पुष्प’ की धर्मपत्नी पुष्पा देवी के निधन पर विक्रम सिंह सैनी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार
खतौली : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं प्रख्यात कवि पंडित जयप्रकाश शर्मा ‘पुष्प’ की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा देवी के निधन पर आयोजित शोकसभा में निवर्तमान विधायक विक्रम सिंह सैनी ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान विक्रम सिंह सैनी ने स्वर्गीय पुष्पा देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
शोकसभा के दौरान परिजनों, शुभचिंतकों एवं उपस्थित लोगों ने भी स्वर्गीय पुष्पा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

No comments:
Post a Comment