वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, झंडोत्तोलन कर देशसेवा का लिया संकल्प
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार
जमुई : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को जमुई में वरिष्ठ एवं समर्पित कांग्रेसजनों की ओर से झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों और देश के महापुरुषों को नमन किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। झंडोत्तोलन के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस के नेता डॉ. राजीव कुमार सिंह, जिला कांग्रेस नेता कुमार पुष्पराज, रणजीत सिंह, आस्तिक सिंह, बद्री सिंह, विपिन सिंह, उदय सिंह, संजय सिंह, सुबोध सिंह, जयदीप सिंह, दिवाकर सिंह, अविनाश सिंह, श्रीराम मांझी, अमरेंद्र कुमार सिंह, रामानुज सिंह, बीसी सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं समर्पित कांग्रेसजन मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने का अवसर है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक समरसता को मजबूत करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों ने देश की प्रगति, सामाजिक न्याय और आम लोगों के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

No comments:
Post a Comment