जमुई में पांच जीविका सहकारी समितियों की वार्षिक आम सभा, महिला आत्मनिर्भरता को मिली नई दिशा - City Channel

Breaking

Sunday, July 5, 2026

जमुई में पांच जीविका सहकारी समितियों की वार्षिक आम सभा, महिला आत्मनिर्भरता को मिली नई दिशा

जमुई में पांच जीविका सहकारी समितियों की वार्षिक आम सभा, महिला आत्मनिर्भरता को मिली नई दिशा

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू की रिपोर्ट

जमुई : जमुई जिले के बरहट और लक्ष्मीपुर प्रखंड में संचालित पांच जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों की वार्षिक आम सभा रविवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका दीदियों ने भाग लेकर बीते वर्ष के कार्यों की समीक्षा की और महिला उद्यमिता तथा आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

बरहट प्रखंड की एकता और क्रांति तथा लक्ष्मीपुर प्रखंड की कुशल, कामयाब और कर्तव्य जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समितियों में आयोजित बैठकों के दौरान आय-व्यय, बचत, ऋण प्रबंधन और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही महिला सशक्तिकरण, वित्तीय अनुशासन और सामूहिक विकास पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मीपुर की कामयाब सहकारी समिति में जीविका दीदियों ने लोकगीत और भजनों के माध्यम से जीविका के पंचसूत्रों का संदेश प्रस्तुत किया, जिसकी सभी ने सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि जीविका से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव की नई मिसाल पेश कर रही हैं।

इस अवसर पर जिला स्तरीय प्रबंधक शेषनाथ रॉय, अमरेंद्र कुमार, बीरेन्द्र शर्मा, बरहट के प्रखंड परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार चौधरी, लक्ष्मीपुर के बीपीएम मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में जीविका कर्मी, क्षेत्रीय कार्यकर्ता और सैकड़ों जीविका दीदियां उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Pages