रामविलास पासवान की जयंती पर लोजपा (रामविलास) का संकल्प, जनसेवा और सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलने का लिया प्रण
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन?/राकेश कुमार
जमुई : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती पर शनिवार को जमुई के द्वारिका विवाह भवन में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष जीवन सिंह ने की।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय पासवान का संपूर्ण जीवन गरीबों, दलितों, वंचितों और शोषित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता की राजनीति को नई पहचान दी तथा जनसेवा को अपना सर्वोच्च लक्ष्य बनाया।
कार्यक्रम में नेताओं ने उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान का संघर्ष और सेवा भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष रूबेन सिंह, वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह, शिवशंकर सिंह, युवा प्रदेश महासचिव रिंकू सिंह, नगर अध्यक्ष गौतम पासवान, विधि जिला अध्यक्ष रंजन सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक पुष्पांजलि और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ हुआ।

No comments:
Post a Comment