वैद्य अमरेंद्र मिश्र की स्मृति में साइकिल यात्रा, पौधारोपण कर दी गई हरित श्रद्धांजलि - City Channel

Breaking

Monday, July 6, 2026

वैद्य अमरेंद्र मिश्र की स्मृति में साइकिल यात्रा, पौधारोपण कर दी गई हरित श्रद्धांजलि

वैद्य अमरेंद्र मिश्र की स्मृति में साइकिल यात्रा, पौधारोपण कर दी गई हरित श्रद्धांजलि 

जमुई : साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई के तत्वावधान में आयोजित 548वीं रविवारीय साइकिल यात्रा के दौरान खैरा प्रखंड के रायपुरा गांव में प्रसिद्ध वैद्य स्वर्गीय अमरेंद्र मिश्र की स्मृति में हरित श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर साइकिल यात्रियों और ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसी महान व्यक्तित्व को सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों को अपनाकर और प्रकृति संरक्षण के लिए पौधे लगाकर ही दी जा सकती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।

डॉ. अमरनाथ मिश्रा और मंटू वैद्य ने कहा कि स्वर्गीय अमरेंद्र मिश्र ने अपने जीवन में आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और समाज सेवा को समर्पित भाव से आगे बढ़ाया। उनका जीवन पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में साइकिल यात्रा मंच के सदस्यों, स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर स्वच्छ, हरित और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में साइकिल यात्री और ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages