सीएमआर प्राप्ति और खाद्यान्न आपूर्ति में जमुई पूरे बिहार में अव्वल, मुख्य सचिव ने की सराहना - City Channel

Breaking

Monday, July 20, 2026

सीएमआर प्राप्ति और खाद्यान्न आपूर्ति में जमुई पूरे बिहार में अव्वल, मुख्य सचिव ने की सराहना

सीएमआर प्राप्ति और खाद्यान्न आपूर्ति में जमुई पूरे बिहार में अव्वल, मुख्य सचिव ने की सराहना

▪️99.09% सीएमआर संग्रहण के साथ राज्य में पहला स्थान, पीडीएस आपूर्ति में भी बनाया रिकॉर्ड।

सिटी ब्यूरो रिपोर्ट : राजीव रंजन/राकेश कुमार 

जमुई : जमुई जिला ने खाद्यान्न प्रबंधन के क्षेत्र में पूरे बिहार में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) प्राप्ति और खाद्यान्न आपूर्ति श्रृंखला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जमुई जिला राज्य में पहले स्थान पर रहा है। इस उपलब्धि पर बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में जिला प्रशासन की सराहना की।

सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लंबित सीएमआर, राशन कार्ड निर्गमन तथा स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत एसडब्ल्यूएम रूल्स-2026 की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जमुई के जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ ऑनलाइन भाग लेकर जिले की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के दौरान किसानों से की गई शत-प्रतिशत धान खरीद के विरुद्ध राज्य खाद्य निगम के गोदामों में 99.09 प्रतिशत सीएमआर का संग्रहण किया जा चुका है, जो पूरे बिहार में सबसे अधिक है। इसके साथ ही जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकानों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाने में भी जमुई जिला राज्य में शीर्ष स्थान पर रहा।

मुख्य सचिव ने जिले के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए सभी जिलों को 31 जुलाई 2026 तक सीएमआर प्राप्ति का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी के सतत मार्गदर्शन और नियमित निगरानी के कारण जिले के सभी प्रखंड स्तरीय टीपीडीएस गोदामों से पीडीएस दुकानों तक खाद्यान्न का उठाव पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है। इसका सीधा लाभ जिले के लाखों राशन कार्डधारकों को मिल रहा है, जिन्हें बिना किसी बाधा के समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0, एसडब्ल्यूएम रूल्स-2026 तथा राशन कार्ड निर्गमन से जुड़े लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। जिला प्रशासन ने इन सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई।


No comments:

Post a Comment

Pages