जमुई पुलिस का बड़ा एक्शन, सब्जी की आड़ में शराब तस्करी का खेल, सब्जी की आड़ में 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक चालक गिरफ्तार - City Channel

Breaking

Sunday, July 5, 2026

जमुई पुलिस का बड़ा एक्शन, सब्जी की आड़ में शराब तस्करी का खेल, सब्जी की आड़ में 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक चालक गिरफ्तार

जमुई पुलिस का बड़ा एक्शन, सब्जी की आड़ में शराब तस्करी का खेल, सब्जी की आड़ में 933 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक चालक गिरफ्तार

 सोनो/जमुई : जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र स्थित सोनो-डुमरी चेक पोस्ट पर पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सब्जियों से लदे एक पिकअप वाहन से 933 दशमलव 120 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात एसआई जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ झारखंड सीमा से आने वाले वाहनों की सघन जांच कर रहे थे। इसी दौरान संदेह होने पर एक पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर सब्जियों के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी चांद मॉल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि शराब की यह खेप आसनसोल से मोतिहारी पहुंचाई जा रही थी।पुलिस ने शराब और पिकअप वाहन को जब्त कर गिरफ्तार चालक को आगे की कार्रवाई के लिए जमुई मधनिषेध थाना के हवाले कर दिया है। वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages