राजस्थान नवयुवक संघ को मिला नया नेतृत्व, लक्ष्मण बंका अध्यक्ष और प्रशांत सुल्तानिया महासचिव निर्विरोध निर्वाचित
▪️अग्रवाल पंचायत भवन में चुनावी सभा संपन्न, संगठन को पुनर्जीवित करने का लिया संकल्प; समाज के वरिष्ठ व युवा सदस्यों की रही मौजूदगी।
सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट।
झाझा/जमुई : अग्रवाल पंचायत भवन परिसर में रविवार को राजस्थान नवयुवक संघ के पुनर्गठन एवं संगठन को पुनः सक्रिय करने के उद्देश्य से चुनावी सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता श्री सीताराम पोद्दार ने की, जबकि चुनाव अधिकारी के रूप में श्री संतोष झुनझुनवाला एवं श्री देवी प्रसाद सुल्तानिया ने चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया।
सभा में सर्वसम्मति से श्री लक्ष्मण बंका को राजस्थान नवयुवक संघ का अध्यक्ष तथा श्री प्रशांत सुल्तानिया को महासचिव पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया। दोनों पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का विश्वास जताया।
इस अवसर पर अग्रवाल पंचायत समिति के अध्यक्ष श्री प्रभाष बंका, महामंत्री श्री सौरभ गोयल, राजस्थान नवयुवक संघ के वरिष्ठ सदस्य, वर्तमान युवा सदस्य तथा अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment