सिकंदरा में बाबा कश्यप मुनि की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, धार्मिक उल्लास के बीच गूंजे जयकारे - City Channel

Breaking

Thursday, July 2, 2026

सिकंदरा में बाबा कश्यप मुनि की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, धार्मिक उल्लास के बीच गूंजे जयकारे

सिकंदरा में बाबा कश्यप मुनि की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, धार्मिक उल्लास के बीच गूंजे जयकारे


▪️केशरवानी वैश्य समाज के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन, समाज की एकता और आस्था का दिया संदेश।

सिटी संवाददाता : रामजीवन साहू की रिपोर्ट।

जमुई : सिकंदरा प्रखंड स्थित श्री राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आषाढ़ कृष्ण पक्ष विक्रम संवत 2083 तदनुसार एक जुलाई 2026 दिन बुधवार को बाबा कश्यप मुनि की प्रतिमा की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा धार्मिक श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। केशरवानी वैश्य समाज द्वारा आयोजित इस भव्य समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की तथा बाबा काश्यप मुनि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आयोजकों के अनुसार, यह प्रतिमा देश की दूसरी तथा अपनी तरह की एक विशिष्ट प्रतिमा है। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा कश्यप मुनि के जयघोष के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

केशरवानी वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि मंदिर निर्माण और प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि बाबा कश्यप मुनि की कृपा से समाज में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।

No comments:

Post a Comment

Pages