'गांवों का विकास मेरा दृढ़ संकल्प', ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताई सरकार की प्राथमिकता - City Channel

Breaking

Wednesday, July 1, 2026

'गांवों का विकास मेरा दृढ़ संकल्प', ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताई सरकार की प्राथमिकता

'गांवों का विकास मेरा दृढ़ संकल्प', ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताई सरकार की प्राथमिकता

▪️सिटी संवाददाता प्रो० रामजीवन साहू से बातचीत में कहा- ग्रामीण रोजगार और आजीविका को मजबूत बनाने के लिए लागू होंगी नई व्यवस्थाएं।

पटना/जमुई : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि गांवों का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म नालंदा जिले के बेन गांव में हुआ है, इसलिए ग्रामीण जीवन की जरूरतों और समस्याओं को वे भली-भांति समझते हैं। गांवों का सर्वांगीण विकास उनका दृढ़ संकल्प है।

यह बातें उन्होंने मंगलवार को पटना स्थित अपने सरकारी आवास पर सीटी चैनल के संवाददाता प्रो. रामजीवन साहु से मुलाकात के दौरान कहीं। इस अवसर पर प्रो. साहु ने मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और आजीविका को सशक्त बनाने के लिए लगातार नई पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 से मनरेगा योजना के संचालन और निगरानी व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं। इसके प्रभावी क्रियान्वयन और मॉनिटरिंग के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 17 सदस्यीय संचालन समिति गठित की गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण विकास योजनाओं को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाना है, ताकि गांवों में रोजगार सृजन के साथ लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। मंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार की नई पहल से बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों की आजीविका के बेहतर अवसर सुनिश्चित होंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages