टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला सहयोग, डॉ. नीरज साह ने 25 मरीजों को लिया गोद - City Channel

Breaking

Monday, July 20, 2026

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला सहयोग, डॉ. नीरज साह ने 25 मरीजों को लिया गोद

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला सहयोग, डॉ. नीरज साह ने 25 मरीजों को लिया गोद

▪️झाझा, बरहट और लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एक माह का पोषण आहार उपलब्ध कराया, मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य का लिया संकल्प।

सिटी संवाददाता : ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की रिपोर्ट

झाझा (जमुई) : टीबी मुक्त भारत अभियान को जनसहभागिता के माध्यम से मजबूत बनाने की दिशा में समाजसेवी डॉ. नीरज साह ने एक सराहनीय पहल करते हुए 25 टीबी मरीजों को गोद लिया है। उन्होंने मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने के उद्देश्य से एक माह के लिए पोषण आहार उपलब्ध कराया।

इस दौरान झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीबी मरीजों के लिए दाल, चना, सोयाबीन, सत्तू, गुड़, तेल, बिस्कुट सहित दर्जनभर प्रकार की पौष्टिक खाद्य सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं। इसके साथ ही बरहट और लक्ष्मीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी टीबी मरीजों के लिए आवश्यक पोषण सामग्री सौंपी गई।

डॉ. नीरज साह ने कहा कि टीबी का इलाज केवल दवाओं से ही नहीं, बल्कि पौष्टिक भोजन और नियमित देखभाल से भी प्रभावी होता है। समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर मरीजों की सहायता करनी चाहिए, ताकि देश को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को जल्द हासिल किया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मरीजों को समय पर दवा के साथ पोषण मिलने से उपचार की सफलता की संभावना और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में सहयोग देने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Pages