शॉर्ट सर्किट से रुई गोदाम में लगी आग, हजारों रुपये का सामान जलकर राख
🔹पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की, नुकसान का आकलन जारी।
जमुई : बताते चलें कि आज बुधवार को जमुई में विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक रुई गोदाम का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जबकि बाद में आग पर काबू पाया गया।
दुकानदार मोहम्मद मुन्ना सरफ़ूद्दीन ने बताया कि आग लगने से दुकान में रखा रुई, कपड़ा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना का कारण प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए कहा कि आगजनी की घटना से उसकी आजीविका प्रभावित हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी प्रभावित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:
Post a Comment