स्व. प्रमोद सिंह की धर्मपत्नी शैल सिंह का निधन
- क्षेत्र में शोक की लहर
- मध्यरात्रि हृदयाघात से हुआ निधन
- अंतिम दर्शन के लिए उमड़े लोग
गिद्धौर/जमुई : गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित गिद्धौर निवासी स्वर्गीय प्रमोद सिंह की धर्मपत्नी शैल सिंह का बीते सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि हृदयाघात से उनके गिद्धौर स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की जानकारी उनके पुत्र कुमार सुदर्शन सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि सोमवार की देर रात अचानक उनकी माता की तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान हृदयाघात आने से उनका निधन हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। निधन का समाचार मिलते ही उनके आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोक व्यक्त करने वालों करते हुए मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशांत साईं सुंदरम, डॉ. सिन्हाज़ फाउंडेशन की अध्यक्ष कामिनी सिन्हा, पतसंडा पंचायत की मुखिया ललिता देवी, पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार साव उर्फ पिंकू, सेवा पंचायत के पूर्व मुखिया परमेश्वर पंडित, पूर्व प्रमुख श्रवण यादव एवं शंभू केशरी सहित अन्य लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। शैल सिंह के निधन से गिद्धौर क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

No comments:
Post a Comment