बसपा के नवनियुक्त सहारनपुर मंडल कॉर्डिनेटर सुमित प्रजापति का भव्य स्वागत।
🔹प्रजापति समाज के गणमान्य लोगों ने लड्डू खिलाकर दी बधाई, उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
सिटी ब्यूरो रिपोर्ट उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार
खतौली, मुजफ्फरनगर : बहुजन समाज पार्टी द्वारा सहारनपुर मंडल कॉर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर खतौली निवासी सुमित प्रजापति का उनके कैंप कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रजापति समाज के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने सुमित प्रजापति को लड्डू खिलाकर सम्मानित किया तथा उनके सफल राजनीतिक जीवन और संगठनात्मक दायित्वों के सफल निर्वहन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
स्वागत समारोह में प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोदी लाल प्रजापति प्रधान, युवा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील प्रजापति, जिलाध्यक्ष आदित्य प्रजापति, हीरालाल प्रजापति, दीपांशु प्रजापति, अमर प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने सुमित प्रजापति को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन और समाज के हित में निरंतर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment