दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि कल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित - City Channel

Breaking

Tuesday, June 23, 2026

दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि कल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि कल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

🔹नागी-नकटी कटहरा नदी तट स्थित समाधि स्थल पर सुबह 8 बजे से श्रद्धांजलि सभा, सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम।

जमुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता दिग्विजय सिंह की 16वीं पुण्यतिथि बुधवार को नागी-नकटी कटहरा नदी तट स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। श्रद्धांजलि सभा सुबह 8 बजे से आयोजित होगी, जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

श्रद्धांजलि समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता, समाजसेवी, बुद्धिजीवी तथा बड़ी संख्या में समर्थकों एवं आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड एवं वीआईपी मार्गों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी।

कार्यक्रम को देखते हुए जिला पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। बुधवार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट मोड़ से गुगुलडीह चौक, नयागांव होते हुए रतनपुर चौक तथा रतनपुर चौक से मिंटो टॉवर होते हुए गिद्धौर थाना तक मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस अवधि में आवश्यक यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

No comments:

Post a Comment

Pages