संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित
🔹धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों का हुआ सम्मान, समाज में सौहार्द और एकता का दिया गया संदेश।
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज्ञ कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर : संयुक्त पत्रकार महासभा (एसपीएम) के राष्ट्रीय कार्यालय, अहिल्याबाई चौक स्थित चर्च मार्केट, मुजफ्फरनगर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित कर सामाजिक समरसता, भाईचारे और जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री सहजानंद ब्रह्मचारी महाराज का संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने शील्ड भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय किन्नर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए संगठन की ओर से उन्हें भी सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने संयुक्त पत्रकार महासभा द्वारा पत्रकार हितों और सामाजिक सरोकारों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा केवल पत्रकारों के अधिकारों और हितों के लिए ही कार्य नहीं करती, बल्कि समाज, धर्म और मानवता की सेवा करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित कर सकारात्मक सामाजिक वातावरण के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारा, आपसी सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
समारोह के दौरान संगठन के पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और सम्मानित अतिथियों के योगदान की सराहना की। सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments:
Post a Comment