व्यवसायियों व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन - City Channel

Breaking

Monday, June 8, 2026

व्यवसायियों व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

व्यवसायियों व छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

🔹14 जून को प्रस्तावित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर की विधि-व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी उठाई मांग, प्रशासन ने कार्रवाई का दिया आश्वासन।

सिटी संवाददाता : राकेश कुमार की रिपोर्ट

जमुई : जमुई चैंबर ऑफ कॉमर्स के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला पदाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल एवं अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार से मुलाकात कर नगर परिषद क्षेत्र में व्यवसायियों एवं छात्राओं के साथ हो रही घटनाओं तथा सुरक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन का ध्यान नगर क्षेत्र में बढ़ रही विभिन्न समस्याओं की ओर आकृष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। साथ ही चैंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में आगामी 14 जून को आयोजित होने वाले नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध भी किया।

जिला प्रशासन ने चैंबर के पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि समाज में अशांति फैलाने एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।

चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुनील बरनवाल, सचिव नितेश केसरी, उपाध्यक्ष मनीष कुमार तथा सह सचिव रंजन कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Pages