उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी - City Channel

Breaking

Saturday, June 6, 2026

उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी

उर्दू वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी

सिटी संवाददाता : प्रो० रामजीवन साहू की रिपोर्ट

जमुई : उर्दू भाषी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत शनिवार को जमुई के रावणेश्वर हॉल में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला उर्दू भाषा कोषांग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी बिरेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नितेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार ने कहा कि हिंदी और उर्दू दोनों भाषाएं हमारी साझा संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की प्रतीक हैं। उन्होंने महिला शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि एक शिक्षित महिला पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करने की क्षमता रखती है।

प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें से 24 प्रतिभागियों को विभिन्न श्रेणियों में विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता को मैट्रिक, इंटर और स्नातक स्तर में विभाजित किया गया था। प्रतिभागियों ने अपने तर्क, भाषा कौशल और वाक्पटुता से निर्णायकों को प्रभावित किया।

विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। स्नातक स्तर के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 6500 रुपये, इंटर स्तर के प्रथम विजेता को 5500 रुपये तथा मैट्रिक स्तर के प्रथम विजेता को 4500 रुपये की राशि प्रदान की गई। इसके अलावा द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को भी निर्धारित पुरस्कार राशि और सम्मान प्रदान किया गया।

समापन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी दया शंकर एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीतेश कुमार ने सफल प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के अंत में जिला उर्दू भाषा कोषांग की ओर से अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages