मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, जमुई के विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई सौहार्दपूर्ण चर्चा
पटना/जमुई : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुख्यमंत्री आवास, पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ जमुई के सांसद अरुण भारती भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद जीवन सिंह ने इसे सौभाग्यपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई इस मुलाकात के दौरान जमुई और बिहार के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने इस अवसर के लिए जमुई सांसद अरुण भारती के प्रति आभार व्यक्त किया।
जीवन सिंह ने कहा कि वे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, जिनके मार्गदर्शन में पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार तथा जमुई जिले के चहुंमुखी विकास की कामना करते हुए विश्वास जताया कि राज्य में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा आम लोगों को इसका लाभ प्राप्त होगा।
इस मुलाकात को राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

No comments:
Post a Comment