मोटापा रोग निवारण योग शिविर का शुभारंभ, 63 लोगों ने कराया पंजीकरण
🔻भारतीय योग संस्थान खतौली की पहल, पांच दिवसीय शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच भी।
सिटी स्टेट ब्यूरो उत्तरप्रदेश : राजीव शर्मा/मनोज कुमार
खतौली : भारतीय योग संस्थान, खतौली द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मोटापा रोग निवारण योग शिविर का बुधवार को शुभारंभ हुआ। यह शिविर 3 जून से 7 जून तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
शिविर का उद्घाटन श्री निर्मल कुमार जैन, श्री बाबूराम वर्मा, श्री जगमोहन जैन एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दिन 63 लोगों ने निशुल्क शिविर में पंजीकरण कराया, जिनमें 51 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल रहे।
योग प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के प्रशिक्षित शिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। श्री अरुण धारीवाल ने गायत्री मंत्रोच्चार एवं गहरी श्वास क्रिया के साथ कक्षा का संचालन किया। वहीं नरेश अग्रवाल, अंजू विश्वकर्मा, सीमा जैन, नीलम उपाध्याय, पदमा तोमर, अनुपम जैन, अंजली सिंह, सरिता शर्मा एवं प्रवीत कुमार ने त्रिकोणासन, कोणासन, योग मुद्रा, उष्ट्रासन, सर्पासन, पादचक्रासन, बालक्रीड़ा और शवासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।
साध्वी ललिता जी ने शवासन तथा श्रीमती सीमा गुप्ता ने सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया। प्राणायाम सत्र में अरुण जैन ने अनुलोम-विलोम, अग्निसार और उड्डियान बंध का अभ्यास करवाया, जबकि ध्यान सत्र का संचालन श्रीमती अनीता मेहता ने किया।
शिविर में सत्येंद्र काकरान, रोशनी सिंह और अंजू खुराना ने योगासनों को सही ढंग से कराने में सहयोग किया। इस अवसर पर अरुण धारीवाल ने संस्थान का परिचय दिया, जबकि श्रीमती गीता जैन ने योग के माध्यम से मोटापा नियंत्रण एवं रोग निवारण पर विस्तार से जानकारी दी। संगठन मंत्री जगमोहन जैन ने योग के शारीरिक लाभ और संतुलित दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डाला।
शिविर के दौरान निशुल्क मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन एवं ऑक्सीजन स्तर की जांच की गई। मेडिकल कैंप की व्यवस्था क्षेत्रीय मंत्री राकेश गुप्ता, धीरज भार्गव, बाबूराम वर्मा, अरुण जैन, डॉ. ब्रह्मदत्त एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा की गई।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने और नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।

No comments:
Post a Comment