मुख्यमंत्री के जमुई दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 24 जून को कई मार्गों पर रहेगा यातायात नियंत्रित - City Channel

Breaking

Tuesday, June 23, 2026

मुख्यमंत्री के जमुई दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 24 जून को कई मार्गों पर रहेगा यातायात नियंत्रित

मुख्यमंत्री के जमुई दौरे को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 24 जून को कई मार्गों पर रहेगा यातायात नियंत्रित

🔹सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जमुई पुलिस ने जारी की सूचना।

जमुई : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जमुई दौरे को लेकर जिला पुलिस ने 24 जून को विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने की सूचना जारी की है। सुरक्षा, संरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कई प्रमुख मार्गों पर सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक यातायात को नियंत्रित एवं विनियमित किया जाएगा।

जमुई पुलिस के अनुसार, केनुहट मोड़ से गुगुलडीह चौक, गुगुलडीह चौक से नयागांव होते हुए रतनपुर चौक तथा रतनपुर चौक से मिटो टावर होते हुए गिद्धौर थाना तक मुख्य सड़क पर विभिन्न स्थानों पर यातायात नियंत्रण रहेगा।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि 24 जून को आवश्यक आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके और किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

जमुई पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा पुलिस प्रशासन के निर्देशों का सहयोग करने की भी अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages