प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन - City Channel

Breaking

Wednesday, June 10, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन

🔹आर्य मंदिर और बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर हुई विशेष प्रार्थना, भाजपा नेताओं ने उपलब्धियों को सराहा।

जमुई : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार 12 वर्ष तक देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई, जमुई की ओर से बुधवार को आर्य मंदिर परिसर हवन, महाआरती एवं विशेष प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन और और बाबा धनेश्वर नाथ मंदिर में बाबा धनेश्वर नाथ की पुजा अर्चना की। वहीं कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में देश के विकास और जनकल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि इतने लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए जनसेवा का दायित्व निभाना देश के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

हवन एवं पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने देश की उन्नति, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव के लिए भी प्रार्थना की। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री बृजनंदन सिंह, सोनेलाल पासवान, गोपाल कृष्ण, कार्तिक वर्मा, साधना सिंह, पूजा आर्य, अयोध्या राम चंद्रवंशी, अजय पासवान, सुनीता सिंह, सूरज सिंह, प्रमोद पाल, देवेंद्र सिंह, अभिषेक राज, अभिषेक गुप्ता, राहुल राठौर, विधुभूषण सिंह, सुनील विश्वकर्मा, हीरा गुप्ता, सुजीत मंडल, शिवेश पांडेय, शंभुनाथ सिंह, रुबी कुमारी आर्य, रीना आर्य, उर्मिला आर्य, आशा आर्य, अंजना श्रीवास्तव, रूपा आर्या, नूतन कुमारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages