India AI Impact Summit 2026 में गिरीडीह के सुशासन मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान - City Channel

Breaking

Monday, May 11, 2026

India AI Impact Summit 2026 में गिरीडीह के सुशासन मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान

India AI Impact Summit 2026 में गिरीडीह के सुशासन मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान

गिरीडीह/झारखंड :  गिरीडीह जिले की प्रशासनिक कार्यशैली और जनकेंद्रित विकास मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। India AI Impact Summit 2026 के विशेषांक में प्रकाशित “Giridih’s Governance Transformation” शीर्षक लेख में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के नेतृत्व में जिले में किए जा रहे नवाचारों और विकास कार्यों की सराहना की गई है।

लेख में गिरीडीह प्रशासन की कार्यप्रणाली को एकीकृत, समावेशी और तकनीक आधारित सुशासन का मॉडल बताया गया है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और ग्रामीण क्षेत्रों तक योजनाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के प्रयासों को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। 

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम लोगों तक समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाना है। डिजिटल गवर्नेंस, मजबूत निगरानी तंत्र और जनसहभागिता के माध्यम से जिले में विकास को नई गति दी जा रही है।

राष्ट्रीय मंच पर गिरीडीह की उपलब्धियों को स्थान मिलना जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। यह सम्मान जिले में पारदर्शी प्रशासन, तकनीक आधारित सुधार और जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रभावशीलता का प्रमाण है।

No comments:

Post a Comment

Pages