भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने पर राजेश झा का जमुई में भव्य स्वागत
जमुई : भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी द्वारा घोषित नई प्रदेश टीम में क्षेत्रीय सह प्रभारी राजेश झा उर्फ राजू झा को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर भाजपा जिला इकाई जमुई ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जमुई पहुंचे राजेश झा का भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में महावीर वाटिका, जमुई में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि राजेश झा जैसे समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पार्टी नेतृत्व ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और यहां कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।
जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को बधाई देते हुए कहा कि राजेश झा जैसे जमीनी कार्यकर्ता को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपकर पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सकारात्मक संदेश देने का काम किया है।
इस मौके पर जिला महामंत्री नंदकिशोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, अनिल दीक्षित, रंजीत सिंह, ब्रजेश सिंह राजपूत, अजय पासवान, अयोध्या राम चंद्रवंशी, विनोद सिंह, संतोष सिंह, ताहिर अंसारी, जयंत चौधरी, अभिषेक राज, लखन यादव, सुनीता सिंह, शंभू पांडेय, कन्हैया सिंह, पवन वर्मा, दिलीप साह, सूरज सिंह, प्रमोद पाल, रामानंद गोस्वामी, धीरज दुबे, अभिषेक कुमार, टुनटुन सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment